फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दंगल में चोटिल पहलवान की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। दंगल में कुश्ती लड़ने के दौरान घायल हुए एक पहलवान की बरेली में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले के बिलसंडा क्षेत्र के गांव कल्याणपुर तालुका बेहटी निवासी द्वारिका प्रसाद (40) गांव नभीची में नाग पंचमी के मेले में हो रहे दंगल में कुश्ती लड़ने आए थे। वहां एक पहलवान के साथ कुश्ती लड़ते समय वह चोटिल हो गए। आयोजकों ने उन्हें बंडा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। गंभीर चोट होने के कारण परिजन उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल लेकर गए थे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस को इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें