फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: करंट लगने से मजदूर की जान गई

Sun, 23 Jul 2023 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। मंडी समिति परिसर में फल आढ़त पर कूलर का तार लगाने पर करंट लगने से पूरनपुर देहात के मोहल्ला अमदनगर निवासी 20 वर्षीय मजदूर अरमान की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। मंडी समिति में एक फल आढ़त पर मोहल्ला अहमदनगर देहात का 20 वर्षीय युवक अरमान मजदूरी पर आम की पैकिंग कर रहा था। गर्मी लगने पर उसने कूलर चलाने के लिए उसका तार प्लग में लगाना चाहा तभी उसे करंट लग गया। परिजन उसे इलाज के लिए पीलीभीत के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। युवक के पिता सब्जी मंडी में पल्लेदारी करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें