फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी तालाब पर दिखा दिया काम, निकाले 1.67 लाख रुपये, अब होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बरखेड़ा के बढ़ेपुरा गांव में सचिव और प्रधान ने मिलकर फर्जी तालाब का जीर्णोद्धार कार्य दिखाकर पैसे निकाल लिए। शिकायत के बाद जांच हुई तो पोल खुली। सीडीओ ने ग्राम प्रधान और सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया कि तत्कालीन ग्राम प्रधान द्वारिका प्रसाद, ग्राम विकास अधिकारी सुधीर कुमार, तकनीकी सहायक अश्वनीकुमार राठौर और ग्राम रोजगार सेवक धमेंद्र कुमार ने तालाब के जीर्णोद्धार के लिए एक लाख, 67 हजार, 622 रुपये निकाले थे। फाइल में जो फोटो दिखाए गए वो किसी अन्य तालाब के हैं। एसडीएम बीसलपुर ने जांच की। इसमें शिकायत सही पाई गई।
अब सीडीओ ने कार्रवाई करते हुए चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए बीडीओ को निर्देश दिए हैं। इस धनराशि की रिकवरी भी कराई जाएगी। सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार्रवाई के लिए पत्र जारी कर दिया है। चारों पर एफआईआर कराई जाएगी और साथ ही रिकवरी के भी निर्देश दे दिए हैं। ग्राम विकास अधिकरी और तकनीकी सहायक पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। रोजगार सेवक के खिलाफ पंचायत की खुली बैठक में संविदा समाप्त करने का प्रस्ताव पास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें