जहानाबाद। गांव सरदारनगर के पास हरिद्वार नेशनल हाईवे पर लकड़ी लदा कैंटर पलट गया। गनीमत रही उस वक्त वहां भीड़ नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो जाता।
पीलीभीत की तरफ से सितारगंज की ओर जा रहा लकड़ी लदा कैंटर पीछे आरटीओ की गाड़ी होने की वजह से तेज रफ्तार में था। सरदार नगर के समीप कैंटर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया। चालक भाग गया। लकड़ी सड़क पर फैल गई। इससे जाम लग गया। सूचना पर पहुंची जहानाबाद पुलिस ने लकड़ी को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया। चौराहे के पास काफी भीड़ रहती है, लेकिन जिस समय कैंटर पलटा वहां भीड़ नहीं थी। संवाद