फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाढ़ पीड़ितों के साथ आज से महिलाएं भी बैठेंगी भूख हड़ताल पर

Fri, 22 Sep 2023 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
गांव चंदिया हजारा में क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे लोग । स्रोत - प्रदर्शनकारी
विज्ञापन
पूरनपुर। बाढ़ और कटान की समस्या का स्थायी निराकरण न होने के विरोध में चंदिया हजारा में चल रही बाढ़ पीड़ितों बेमियादी भूख हड़ताल बृहस्पतिवार को भी जारी रही। अनशनस्थल पर पहुंची महिलाओं ने आंदोलन का कमर्थन करते हुए शुक्रवार से खुद भी भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ११वें दिन अनशन पर सुनील हलधर, शंकर धाड़ा, सुजीत विश्वास, शशांक मंडल, प्रसून मलिक, राकेश सरकार, गौरव मंडल, सुब्रत मंडल, जगन्नाथ मंडल, मनोज हलधर, विजन मिस्त्री, मधुवर, प्रशांत सरकार, गुरु सरकार, रंजीत विश्वास, भोला मंडल और इंद्रजीत राय बैठे। बाढ़ पीड़ितों में प्रशासन के मांगों को गंभीरता से न लेने पर गुस्सा है।
अनशनस्थल पर गांव के लोगों के अलावा महिलाओं ने पहुंचकर समस्याओं का समाधान न होने पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आंदोलन में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलकर शुक्रवार से भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी। यहां बता दें कि चंदिया हजारा के ग्रामीण चेनेलाइजेशन की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

चेनेलाइजेशन का काम वन विभाग की एनओसी न मिलने से अटका हुआ है। कई बार अधिकारियों से ग्रामीणों की बातचीत हो चुकी है लेकिन ग्रामीणों का साफ कहना है कि जब तक चेनेलाइजेशन के लिए एनओसी नहीं मिल जाती और काम शुरू नहीं हो जाता, तब तक वे आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें