फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शराब की दुकान के विरोध में सड़क पर उतरीं महिलाएं

Tue, 19 Sep 2023 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर के गांव गाजना में आबकारी विभाग के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं । संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। गांव गाजना सिधारपुर में शराब की दुकान खुलने से आक्रोशित महिलाओं ने सोमवार को आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कहा, वे गांव में किसी कीमत पर शराब नहीं बिकने देंगी।
विज्ञापन

गांव गाजना सिधारपुर की महिलाएं सोमवार को शराब की दुकान के सामने इकट्ठी हुईं और आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगीं। महिलाओं का कहना है कि शराब की दुकान खुलने से गांव की शांति भंग हो रही है। बाहर के अपराधी प्रवृत्ति के लोग गांव में आने-जाने लगे हैं। दिन भर दुकान के सामने शराबियों का जमघट रहता है। महिलाओं का इधर से निकलना दुश्वार हो गया है।
गांव के बच्चों पर भी इसका गलत असर पड़ रहा है। कई ग्रामीण शराब के लती हो गए हैं। उनके परिवार में आए दिन झगड़ा होता है। महिलाओं ने एलान किया कि अगर शराब की दुकान नहीं हटाई गई तो वे दुकान के सामने अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगी। गांव में किसी कीमत पर शराब नहीं बिकने देंगी। प्रदर्शन करने वालों में चमेली देवी, ममता देवी, उर्मिला देवी, सोमवती, गीता,पुष्पा, कौशल्या, राजरानी, दुलारो, देवकी, अनोखी देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें