फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सप्तसरोवर का संचालन करेंगी इको समिति की महिलाएं

विज्ञापन
सप्तसरोवर पर बैठक के दौरान इको समिति की महिलाओं के साथ मौजूद वन अफसर । स्रोत - पीटीआर
विज्ञापन
कलीनगर। पीलीभीत टाइगर रिजर्व की ओर से बराही रेंज के सप्तसरोवर पर बैठक हुई। पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ रोजगार के बिंदुओं पर चर्चा की गई। वन अधिकारियों ने कहा कि सप्तसरोवर के संचालन में महिलाएं ही अहम भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन

डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल ने कहा कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पर्यटन का लाभ स्थानीय हित धारकों को मिलना चाहिए। इसके लिए विभागीय प्रयास जारी हैं। पीटीआर के साथ डब्ल्यूडब्ल्यूएफ भी पर्यटन से जोड़कर आमदनी बढ़ाने पर जोर दे रहा है। इसके लिए सप्तसरोवर पर पर्यटन का विस्तार भी किया जा रहा है।
बताया कि सेल्हा गांव को विलेज टूरिज्म के रूप में विकसित किया जा रहा है। इको पर्यटन केंद्र का संचालन भी इको विकास समिति सेल के माध्यम से किया जाएगा। केंद्र पर सभी कार्य महिलाएं संचालित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें