फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाढ़ राहत सामग्री न मिलने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 17 Aug 2023 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर तहसील में प्रदर्शन करती चंदिया हजारा की महिलाएं । संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। बाढ़ राहत सामग्री का वितरण न होने से गुस्साईं चंदिया हजारा गांव की महिलाओं ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि गांव में शारदा नदी का पानी आ जाने से कई दिनों से घरों में चूल्हा नहीं चला है। अगर जल्द ही राहत सामग्री नहीं बांटी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन




चंदिया हजारा में पिछले कई दिनों से गांव में पानी भरा है। खाना तक नहीं बन पा रहा, लेकिन प्रशासन खाने के पैकेट नहीं बंटवा रहा है। इसी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को गांव की चंपा, पारुल, ओमेला, मालती मंडल, सावित्री, कल्याणी, उषा मंडल, रंजीता मंडल, कालिदासी, रानी, कौशल्या, सुचित्रा, अंजना आदि ने राहत सामग्री का वितरण न होने के विरोध में तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने शीघ्र ही राहत सामग्री का वितरण शुरू न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।




बृहस्पतिवार को भी तेजी से होता रहा कटान
प्रधान वासुदेव कुंडू ने बताया कि एक एकड़ प्रति घंटे के हिसाब से शारदा नदी कटान कर रही है। इससे किसानों में खलबली मची है। नदी का पानी गांव के बीच से निकले नाले से खिरकिया बरगदिया, राहुलनगर होते हुए फिर नदी में मिल रहा है। बाढ़ खंड की ओर से बचाव कार्य बृहस्पतिवार को भी जारी रहे, मगर नदी किनारे भारी दलदल होने से एक ट्रॉली को तीन-तीन ट्रैक्टरों से बमुश्किल नदी किनारे पहुंचाया जा रहा है। तेजी से हो रहे कटान के आगे बचाव कार्य नाकाफी साबित हो रहे हैं। एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि तेजी से हो रहे कटान को लेकर बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता से मोबाइल पर बात की गई है। सहायक अभियंता को उन्होंने मौके पर भेजा है। शुक्रवार को गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया जाएगा।

पूरनपुर तहसील में प्रदर्शन करती चंदिया हजारा की महिलाएं । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें