फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के साथ घर लौट रही महिला की बाइक से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। पति के साथ ससुराल जा रही खुटार थाना क्षेत्र के गांव महुआ सिमई निवासी सीमा चलती बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गई। सीएचसी में इलाज के दौरान सीमा की मौत हो गई। सीएचसी से पहुंचे मेमो पर पुलिस ने सीमा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना बृहस्पतिवार को दोपहर बजे असम हाईवे पर गांव चांटफिरोजपुर के पास की है। खुटार थाना क्षेत्र के गांव महुआ सिमई निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि पत्नी सीमा (28), पुत्री साक्षी (3), मिनाक्षी (4) के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल गांव पंडरी से घर लौट रहा था। बाइक पर साक्षी आगे और मिनाक्षी बीच में थी। सीमा और मीनाक्षी को बाइक पर बार-बार झपकी आ जा रही थी। अरविंद ने पत्नी को बच्ची के सोने की जानकारी देकर सही से बैठने को कहा। इसके कुछ देर बाद पत्नी चलती बाइक से अचानक गिर गई। घायल सीमा को पहले एक प्राइवेट अस्पताल में फिर सीएचसी लाया गया। सीएचसी में इलाज के दौरान सीमा की मौत हो गई। इंस्पेक्टर राजेश कश्यप ने बताया कि महिला की मौत की सूचना सीएचसी से मेमो भेजकर दी गई। सीमा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें