फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला का आरोप- बेटे की हत्या कर तालाब में फेंक दिया शव

Wed, 23 Aug 2023 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव कर्रखेड़ा की देवकी गंगवार ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर अपने पुत्र की हत्या कर शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया। कहा, कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

देवकी गंगवार के मुताबिक, उनका बेटा मनेाज उर्फ महेश की बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गाप्रसाद के एक युवक से पैसों के लेन-देन को लेकर रंजिश चल रही थी। युवक इस रंजिश में उनके बेटे से कई बार गालीगलौज और मारपीट भी कर चुका था। वह उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहा था। मनोज 18 अगस्त को रात आठ बजे नगर से पैदल घर जा रहा था। रास्ते में तालाब के पास युवक ने अपने तीन साथियों की मदद से मनोज की हत्या कर दी और शव तालाब में फेंक दिया।
पुलिस ने 19 अगस्त को मामला तालाब में डूबकर मरने का मानकर शव का पोस्टमार्टम कराया था। इसी बीच देवकी ने घटना की जानकारी जुटाई और बुधवार को पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मनोज की मौत होने की पुष्टि हुई है। तहरीर के आधार पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें