फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला की मौत, पांच घायल

Mon, 19 Dec 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चुरी में रखबा दिया है। पहला हादसा बीसलपुर रोड पर बरखेड़ा कस्बे में हुआ। बरेली जिले के क्योलड़िया क्षेत्र के ग्राम नवदिया मेंथी गांव की निवासी 50 वर्षीय सावित्री देवी पति वेगराज के साथ साइकिल पर बरखेड़ा कस्बा खरीददारी करने गईं थी। जहां पैदल सड़क पार करने के दौरान वक्त सावित्री ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गईं। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद सावित्री देवी की हालत गंभीर होती देख जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया है। इधर, भिकारीपुर से पीलीभीत की ओर जा रहा टेंपो दहगला गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में भिकारीपुर निवासी 14 वर्षीय सहमुद्दीन पुत्र सलीम, 60 साल के शरीफ अहमद, 50 वर्षीय परवीन, करीम शाह, आसिमा पत्नी बशीर गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें