फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाइक के रोडवेज बस की चपेट में आने से महिला की मौत, बेटी-पति घायल

Sun, 03 Sep 2023 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। हाफिजगंज से शहर आ रहे दंपती की बाइक रोडवेज बस की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी व पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

बरेली के थाना हाफिजगंज के गांव हरहरपुर मटकली निवासी जीशान अपनी पत्नी रबीना व पुत्री माही के साथ रविवार दोपहर लगभग ढाई बजे बाइक से पीलीभीत आ रहे थे। ललौरीखेड़ा चौकी से महज 50 मीटर दूरी बरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे रबीना की मौके पर ही मौत हो गई। जीशान और माही घायल हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें