पीलीभीत में ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान होकर 22 वर्षीय रुखसार ने तीन माह के बच्चे के साथ देवहा नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने उसे कूदते हुए देखा तो बचाने के लिए नदी में कूद पड़े।
आनन-फानन ग्रामीणों ने दोनों लोगों को सकुशल नदी से निकाला। सूचना पर मायके वाले भी आ गए। रुखसार और उसके बच्चे को चौकी ले जाया गया। यहां पुलिस ने ससुराल वालों को बुलाया। दोनों से पूछताछ चल रही है। रुखसार ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। रुखसार को उसके मायके भेज दिया गया है