फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला से 11 लाख रुपये की ठगी, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से 11 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया।
विज्ञापन

ग्राम सियाबाड़ी पट्टी निवासी वेदप्रकाश ने साइबर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी भाभी गीता देवी का बैंक खाता टनकपुर रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में है। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन के माध्यम से संपर्क कर अपने झांसे में ले लिया और अलग-अलग बहानों से खाते में चार बार में करीब आठ लाख रुपये डलवा लिए। इसके अलावा तीन लाख रुपये भी अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। घटना का पता चलने पर परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर संबंधित बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें