पूरनपुर। मोहल्ला रजागंज देहात निवासी सलीम की पत्नी शबनम ने पारिवारिक कलह में कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में शबनम को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
सलीम के चार बेटे हैं। तीन दिन पहले भाइयों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पुत्रों में विवाद से क्षुब्ध होकर शबनम ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में उनको सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर नगर चौकी इंचार्ज प्रद्युम्न सिंह ने सीएचसी पहुंचकर मामले की जानकारी परिजन से की। संवाद