फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, दरवाजा तोड़कर निकाला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर शव को निकाला।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी धीरज आनंद ऊर्जा निगम में कार्यरत हैं। वह अपने पिता का निधन हो जाने के कारण सोमवार को लखनऊ गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी दीपिका पंकज थी। धीरज के साथ दीपिका के मायके पक्ष के लोग भी लखनऊ गए हुए थे। मंगलवार की सुबह के समय घर पर काम करने वाली महिला आई, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। जिस पर वह वापस चली गई।
शाम को वह दोबारा आई, तब भी दरवाजा नहीं खुला। इस पर उसने आस-पड़ोस के लोगों को सूचना दी। जिस पर तमाम लोग एकत्र हो गए। काफी देर खटखटाने पर भी दरवाजा न खुलने पर डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस के साथ-साथ कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तो दीपिका पंकज मृत हालत में पड़ीं थी। जिसके बाद पुलिस उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। मेडिकल कॉलेज में चेकअप के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपिका वर्तमान में गर्भवती भी थीं। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें