फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 26 Jun 2023 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंचे महिला के परिजन ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव सिमरोली निवासी चांदनी (27) की रविवार की शाम अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उस समय वह घर पर अकेली थी। पति और सास बिलसंडा कस्बे में किसी काम से आए हुए थे। चांदनी की तबीयत खराब होने की सूचना उनके पति को दी गई। जिसके बाद उनके पति और सास घर पर पहुंचे और चांदनी को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तबीयत में सुधार न होने पर सीएचसी बिलसंडा लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने चांदनी को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत की सूचना पर अस्पताल में पहुंचे परिजन ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की। बिलसंडा इंस्पेक्टर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।जिस पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें