कलीनगर। घर के दरवाजे पर खड़ी महिला को पड़ोस के ही व्यक्ति ने बुरी नीयत से पकड़ लिया। विरोध कर घर से बाहर निकले परिजन ने विरोध किया। इस पर आरोपी की पत्नी भी पहुंची गई। आरोप है कि दोनों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने दो नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पड़ोस का ही रहने वाला सुखविंदर सिंह उसपर गलत नीयत रखता है। कई बार महिला ने इसका विरोध कर आरोपी को समझाया, लेकिन आरोपी हरकतों से बाज नहीं आया। रविवार शाम महिला घर के दरवाजे पर खड़ी थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी वहां पहुंच गया और महिला को बुरी नियत से पकड़ कर खींचने लगा।
शोर शराबा करने पर घर के अंदर से पति और ससुर ने बाहर आकर बचाया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी की पत्नी अमन दीप कौर भी मौके पर आ गई और मारपीट करने लगे। एसओ अचल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुखविंदर सिंह और अमनदीप कौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद