पीलीभीत के जिला महिला अस्पताल में एक नर्स को महिला को गुड न्यूज (खुशखबरी) सुनाना महंगा पड़ गया है। नर्स ने महिला से कहा था कि आप मां बनने वाली हो, मिठाई खिलाओ। नाराज महिला ने शिकायत अधिकारियों से कर दी है। उसने नर्स पर मिठाई की मांग करने का आरोप लगाया। अधिकारियों ने मामले की जांच की तो इस प्रकरण की असली वजह सामने आई।
नर्स और महिला का समझौता कराया
सीएमएस ने नर्स को भी बुलाया और दोनों को आमना-सामना कराया। इस पर नर्स ने बताया कि उसे इसकी जानकारी नहीं थी कि कॉपर टी निकलने के कारण ऐसा हुआ है। ऐसे में महिला को बुरा लगा। बाद में महिला और नर्स का समझौता करा दिया गया। अस्पताल के डॉ राजेश ने बताया कि महिला को शुक्रवार को बुलाया गया है यदि वह गर्भ नहीं चाहती है तो जांच कर आगे इलाज किया जाएगा। शिकायत का समाधान हो गया है।
ऐसे कई मामले, जागरुक रहें
जिला महिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस ने बताया कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें कॉपर-टी स्वत: ही दो-चार महीनों में निकल जाती है। ऐसे में महिलाओं को जागरुक रहना चाहिए और समय-समय पर गर्भ की जांचें भी करानी चाहिए। ताकि अनचाहे गर्भ से छुटकारा मिल सके।