फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धारदार हथियारों से महिला को किया अधमरा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी कुसुमा देवी पत्नी रामपाल ने बताया कि उधार के रुपये मांगने से नाराज होकर मोहल्ले के रमेश और रवि उर्फ नरेश ने दो अप्रैल की रात आठ बजे उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज की। धारदार हथियारों से घायल कर मरणासन्न हालत में पहुंचा दिया।
विज्ञापन

महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था। हालत मेंं सुधार होने पर महिला ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें