फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला ने लगाया पीटने और छेड़खानी का आरोप

Thu, 08 Feb 2024 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर l कोतवाली के एक गांव में बुधवार को एक स्कूल के शिक्षकों और पड़ोस में रहने वाली महिला से विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। महिला ने जाति सूचक अपशब्द कहने और छेड़खानी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक, वह बुधवार को सुबह अपने घर के सामने नल के पास कपड़े धो रही थी। तभी पड़ोस में स्कूल में खड़े किसी व्यक्ति ने उसे डंडा फेंक कर मारा। महिला स्कूल में इसकी शिकायत करने गई, तो वहां पर खड़े तीन लोगों ने उससे गालीगलौज की। जाति सूचक अपशब्द कहे, गिराकर पीटा और उससे छेड़खानी भी की।
इधर, प्रधानाचार्य ने बताया कि उनके स्कूल के सामने महिला रोजाना गंदगी करती है। बुधवार को भी उसने काफी गंदगी फैलाई थी। विरोध करने पर वह गाली देने लगी और लड़ने को तैयार हो गई। दोनों पक्षों ने पुलिस में एक-दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने किसी की भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि दोनों पक्ष में कहासुनी हुई है। दोनों पक्षों को समझा दिया गया और चेतावनी भी दी गई है कि दोबारा उन लोगों ने झगड़ा किया तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें