पीलीभीत-बरेली। पीलीभीत में खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग पर भेड़िये ने हमला कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीलीभीत जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के मुंडन खुर्द गांव निवासी राजपाल ने बताया कि उसके दादा छोटेलाल (65) खेत में बनी झोंपड़ी में ही रहते हैं। सोमवार तड़के साढ़े तीन बजे वह लघुशंका करने झोपड़ी से बाहर निकले थे।
अचानक एक भेड़िये ने उनके चेहरे पर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों पर सो रहे किसान आ गए। परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस से छोटेलाल को पीलीभीत जिला अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उनका इलाज चल रहा है।