फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: करवाचौथ का व्रत रखकर की पति की लंबी आयु की कामना

विज्ञापन
पीलीभीत की अशोक कॉलोनी ​स्थित राधा कृष्ण मंदिर में करवाचौथ पर्व पर पूजा करने के बाद मंदिर से बा
विज्ञापन
पीलीभीत। सुहागिनी ने करवाचौथ का व्रत रखकर पति की लंबी आयु की कामना की। दिन भर निराहार रही महिलाओं ने देर शाम सोलह शृंगार कर चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद जीवन साथी के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोला। उनसे आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

पर्व के चलते शाम होते ही महिलाएं चांद को देखने के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाए रहीं। चंद्रदेव के दर्शन के साथ ही महिलाओं के चेहरे खिल उठे। इस दौरान पटाखे भी दागे गए। इसके बाद महिलाओं ने चंद्रदेव को अर्घ्य देकर अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना के लिए रखे व्रत का पारण किया। इस दौरान पतियों ने भी अपनी जीवनसंगनियों को अपने हाथों से पानी पिलाकर मुंह मीठा कराया।
इससे पहले पूरे दिन निर्जल व्रत धारण करने वाली महिलाओं ने पारंपरिक पूजन किया। जगह-जगह एकत्र हुई महिलाओं ने व्रत के महात्म्य की कथा सुनाई। एक-दूसरे को सुहाग का सामान देकर मुबारकबाद भी दी।
विज्ञापन

बीसलपुर। महिलाओं में पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह रहा। साड़ियों, चूड़ियों और व्रत संबंधी सामग्री की जमकर बिक्री हुई।
पूरनपुर। घरों में पकवान बने। बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही।
...



नवविवाहिताओं में दिखा उत्साह



विवाह के बाद पहली बार करवाचौथ का व्रत रखा। पूरे दिन उपवास रखा। काफी अच्छा रहा। शाम को चंद्र दर्शन कर पति की आरती उतारी। पति की ओर से उपहार में सोने की चेन मिली। काफी सुखद पल रहा वह।
- उर्वशी अरोड़ा




शादी के बाद पहला करवाचौथ व्रत था। पूरे दिन बिना पानी पिये और खाना खाए रहना कठिन लग रहा था। जब व्रत शुरू हुआ तो उसके बाद भूख प्यास का एहसास ही नहीं हुआ। चंद्र दर्शन के बाद पति के हाथों पानी पीकर और मिठाई खाकर व्रत खोला। पति से उपहार में अंगूठी मिली।
- रिया ऋषभ अरोड़ा

मैंने पहली बार करवा चौथ का व्रत रखा है। व्रत रखने में कोई दिक्कत नहीं आई, बल्कि अलग ही अनुभूति हुई। व्रत रहने का अनुभव बहुत सुखद रहा।


- अंशिका मित्तल, मोहल्ला बख्तावरलाल


मैंने पहली बार करवा चौथ का व्रत किया है। व्रत रखने में कोई दिक्कत नहीं आई। व्रत रहने का अनुभव बहुत अच्छा रहा।
- श्वेता शुक्ला, मोहल्ला दुबे, बीसलपुर

पीलीभीत की अशोक कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में करवाचौथ पर्व पर पूजा करने के बाद मंदिर से बा

पीलीभीत की अशोक कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में करवाचौथ पर्व पर पूजा करने के बाद मंदिर से बा

पीलीभीत की अशोक कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में करवाचौथ पर्व पर पूजा करने के बाद मंदिर से बा

पीलीभीत की अशोक कॉलोनी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में करवाचौथ पर्व पर पूजा करने के बाद मंदिर से बा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें