फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जंगल में गश्त पर निकले हाथियों को देखकर वाहनों की लगी कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व के चार पालतू हाथी इन दिनों राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जंगल गश्त के दौरान मार्ग के आसपास हाथियों की मौजूदगी देख वाहनों के पहिये थम रहे हैं। मंगलवार को माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर काफी देर तक लोग हाथियों के साथ फोटो लेते दिखाई दिए।
विज्ञापन

जंगल के बीहड़ इलाकों पर नजर रखने के लिए तीन माह पूर्व टाइगर रिजर्व को चार हाथी मिले थे। हाथियों को कर्नाटक से लाया गया। माला रेंज में हाथियों के ठहरने के इंतजाम किए गए हैं। शुरुआत के एक माह तक हाथियों को स्थानीय भाषा और वातावरण में ढलने के प्रयास किए गए।
बदलाव आने के बाद जंगल से भी रूबरू कराना शुरू कर दिया गया। इन दिनों रोजाना चार घंटे हाथियों से जंगल में गश्त कराई जा रही है। मंगलवार को गश्त के दौरान हाथियों को देखने वालों की लाइन लग रही है। माला रेंज के अंतर्गत जंगल मार्ग पर हाथियों की मौजूदगी देख लोग वाहनों को रोककर फोटो खींचने लगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें