फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सड़क पर आधे घंटे तक घूमता रहा तेंदुआ, वाहनों के थमे पहिये, लोगों में रही दहशत

Sun, 05 Feb 2023 12:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

अमरिया क्षेत्र में जंगल से बाहर वैसे तो कई वर्षों से बाघ और तेंदुओं की चहलकदमी देखी जा रही है, लेकिन पिछले कुछ माह से सक्रियता अधिक बढ़ गई है। शुक्रवार शाम जंगल से बाहर घूम रहा तेंदुआ पहले सूरजपुर गांव की सीमा में पहुंचा।
विज्ञापन
सड़क पर घूमता तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र में बाघ और तेंदुए जंगल से निकलकर आबादी के करीब पहुंच रहे हैं। शुक्रवार शाम अमरिया के ड्यूनी से भूड़ा कैमौर जाने वाली सड़क पर तेंदुआ करीब आधे घंटा घूमता रहा। इससे सड़क के दोनों ओर यातायात रुक गया। तेंदुए के जाने के बाद ही यातायात सुचारू हो सका। 

विज्ञापन


अमरिया क्षेत्र में जंगल से बाहर वैसे तो कई वर्षों से बाघ और तेंदुओं की चहलकदमी देखी जा रही है, लेकिन पिछले कुछ माह से सक्रियता अधिक बढ़ गई है। शुक्रवार शाम जंगल से बाहर घूम रहा तेंदुआ पहले सूरजपुर गांव की सीमा में पहुंचा। यहां से खेतों के रास्ते आगे बढ़कर नहर किनारे स्थित ड्यूनी डैम मार्ग पर पहुंच गया।

वाहनों की लग गई कतार 

ग्रामीणों का कहना है कि करीब आधा घंटे तक तेंदुए की सड़क पर मौजूदगी बनी रही। तेंदुए की चहलकदमी के कारण वाहनों के पहिये थम गए। मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। नहर विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। हालांकि आधा घंटे के बाद तेंदुआ वहां से कैनाल कोठी की ओर निकल गया। 

 

विज्ञापन

सूचना के बाद क्षेत्रीय वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पगचिह्न ट्रेस किए। तेंदुए की चहलकदमी के चलते लोगों में दहशत रही। ग्रामीणों का कहना है कि सूरजपुर क्षेत्र में चहलकदमी के दौरान तेंदुए की कुछ लोगों ने तस्वीरें भी कैमरे में कैद कीं।
 

गन्ने के खेत में निकला 10 फुट लंबा अजगर 

अमरिया के गांव बिशनपुर में गन्ने के खेत में अजगर निकलने से भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मजदूरों की मदद से अजगर को कब्जे में किया। गांव बिशनपुर में स्थित शुक्ला फार्म निवासी प्रशांत शुक्ला के खेत में  पिछले कुछ दिनों से गन्ने की छिलाई का काम चल रहा है। शनिवार को मजदूर खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे थे। 



इसी दौरान अचानक मजदूरों की नजर गन्ने के बीच से बाहर निकल रहे विशालकाय अजगर पर पड़ी। इससे उनमें भगदड़ मच गई। अजगर करीब दस फुट लंबा था। सूचना के बाद वन जीव प्रभारी सोनी सिंह, चेतन कुमार, कैलाश कुमार, गौरव चौधरी मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद अजगर पकड़ा जा सका। अजगर को सुरई के जंगल में ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें