फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल के बाहर शावकों के साथ चहलकदमी करता दिखा तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। जंगल से बाहर आबादी क्षेत्र के निकट बुधवार शाम को गजरौला क्षेत्र में शावकों के साथ तेंदुए की चहलकदमी देखी गई। मार्ग से गुजर रहे वाहन सवारों ने शावकों को देख उनका वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र के शिवनगर से बानगंज जाने वाले मार्ग से बुधवार शाम शिवनगर चौकी के इंचार्ज स्टाफ के साथ गुजर रहे थे। मार्ग पर कुछ राहगीरों को रुका देख पुलिसकर्मियों ने अपने वाहन को रोक लिया। नहर के निकट झाड़ियों से निकले तेंदुए पर नजर पड़ी तो सभी सतर्क हो गए। चार शावक भी झाड़ियों से निकलकर तेंदुए के पीछे जाकर गन्ने के खेत में घुस गए। वाहन में सवार लोगों ने तेंदुए की वीडियो भी बना ली। आसपास लोगों को जानकारी देकर सतर्क किया गया। हालांकि गन्ने के खेत में जाने के बाद तेंदुए और शावकों की कोई लोकेशन नहीं मिल सकी। इसके बाद मार्ग पर खड़े राहगीर और पुलिसकर्मी वहां से आगे की ओर निकल गए। लोगों का कहना है कि तेंदुए की चहलकदमी वाले स्थान से जंगल की दूरी दो किलोमीटर है। ऐसे में शावकों के साथ मौजूदगी देखे जाने से लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें