कलीनगर(पीलीभीत)। माधोटांडा पीलीभीत मार्ग पर शनिवार रात भालू के आ जाने से यातायात थम गया। करीब पांच मिनट तक भालू मार्ग पर चहलकदमी करता रहा। इसके बाद जंगल की ओर निकल गया। मार्ग से गुजर रहे कार सवारों ने भालू की चहलकदमी का मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। जो वायरल हो रहा है।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ, तेंदुए के साथ भालुओं की संख्या भी काफी बढ़ी है। इससे जंगल मार्गों के अलावा आबादी क्षेत्र के आसपास भी चहलकदमी बढ़ने लगी है। जंगल मार्गों पर अक्सर बाघ, तेंदुए के अलावा भालू की चहलकदमी देखी जाती है। शनिवार रात झाड़ियों से निकला भालू जंगल मार्ग पर चहलकदमी करने लगा। भालू की चहलकदमी देख वाहनों के पहिए थम गए। करीब पांच मिनट तक मार्ग पर घूमने के बाद भालू जंगल की ओर निकल गया। इससे बाद यातायात सुचारु हो सका।