फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति और बेटा घायल

Wed, 07 Jun 2017 07:36 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
असम हाईवे पर सबलपुर के पास निर्माणाधीन पुलिया में बाइक गिरने से गांव मकरंदापुर निवासी राजेश्वरी देवी की मौत हो गई। जबकि उसका पति सरजान और बेटा घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मकरंदपुर निवासी सरजान पत्नी राजेश्वरी देवी और बेटे के साथ मंगलवार को रिश्तेदारी से लौट रहे थे। असम हाईवे पर सबलपुर गांव के पास पहुंचने पर उनकी बाइक बाइक निर्माणाधीन पुलिया में गिर गई। इसमें तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकालने के बाद सीएचसी भिजवा दिया। जहां राजेश्वरी को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। रिश्तेदार व परिवारीजन सीएचसी पहुंचे। परिवार वाले बगैर पोस्टमार्टम कराए शव अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें