फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दूसरी महिला से शादी करने के लिए पत्नी को निर्वस्त्र दौड़ाकर पीटा

Mon, 12 Feb 2024 02:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दूसरी महिला से शादी करने के लिए शराबी पति ने पत्नी को निर्वस्त्र कर गली में दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि पति आए दिन नशे में उससे मारपीट करता है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की तो सुनवाई नहीं हुई। अब एसपी से शिकायत के बाद पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की निवासी विवाहिता का आरोप है कि उसका विवाह उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के युवक के साथ 15 वर्ष पूर्व हुआ था। शादी के बाद से ही पति शराब पीकर उसे पीटता था। उसका पति दूसरी औरत से विवाह करना चाहता था। इसके कारण छह फरवरी को दिन में 11 बजे उसने उसे निर्वस्त्र कर गली में दौड़ाकर पीटा।
बमुश्किल विवाहिता ने अपनी जान बचाई। इसके बाद मामले की जानकारी फोन कर अपने मायके वालों को दी। मायके वाले वहां पहुंचे और पति को समझाया, लेकिन वह उन पर भी हमलावर हो गया। उनकी भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन

विवाहिता ने मामले की शिकायत उसी दिन कोतवाली पुलिस से की, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। विवाहिता ने मामले की शिकायत एसपी अतुल शर्मा से की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति, ससुर और जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें