फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तेज धूप निकली तो खिले लोगों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मंगलवार को सुबह आठ बजे तक जबरदस्त कोहरा था लेकिन इसके बाद ऐसी धूप खिली कि लोगों को ठंड का एहसास कम होने लगा। इसके बाद शाम को फिर मौसम बदला और हल्के बादल छाने के साथ हवा भी बहने लगी। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिन में धूप निकली तो लोग छतों एवं बालकनी में बैठकर धूप का आनंद लेते दिखे।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह कोहरा था। जो सुबह करीब नौ बजे हल्का होना शुरू हो गया। इसके बाद करीब दस बजे सूरज के दर्शन हुए और तेज धूप खिल आई। धूप खिलने से लोगों के चेहरे पर खुशी छा गई। देखते ही देखते लोग छतों पर आ गए। धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली वहीं अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 17.5 तो न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 15.1 जबकि न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
00
छाए रहेंगे बादल, हो सकती है बारिश
वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसएस ढाका ने बताया मंगलवार से पांच फ़रवरी तक बादल छाए रहेंगे। 1 से 4 फरवरी के बीच में बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके अलावा मौसम सामान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें