फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिस ने समझाया तो माने व्यवधान डाल रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। पुलिस के कड़ा रुख अपनाने के बाद लोगों ने सहकारी प्रक्रियात्मक समिति की चहारदीवारी के निर्माण में अड़ंगा लगाना बंद कर दिया है। शनिवार को निर्माण निर्बाध रूप से हुआ।
विज्ञापन


सहकारिता विभाग के अधिकारियों के अनुरोध पर एसडीएम महिपाल सिंह ने करीब एक पखवाड़ा पूर्व सहकारी प्रक्रियात्मक समिति की जमीन की राजस्व टीम से पैमाइश कराई थी। राजस्व टीम ने जमीन का सीमांकन कर सहकारिता विभाग के अधिकारियों को चहारदीवारी बनवाने का सुझाव दिया था।
सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तीन दिन पूर्व चहारदीवारी का निर्माण कराना शुरू किया था। इस पर आसपास के लोगों ने निर्माण में व्यवधान डालना शुरू किया था। दरअसल यह लोग समिति की जमीन का इस्तेमाल कर रहे थे। इस पर निर्माण करा रहे विभागीय कर्मचारी अरविंद कुमार ने उच्चाधिकारियों को फोन पर पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिस पर उन्होंने फोन पर एसडीएम को इस संबंध में बताया। एसडीएम के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को सुबह मौके पर जाकर निर्माण में बाधा डालने वाले लोगों को समझाया। किसी प्रकार का व्यवधान डालने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी। ऐसे में शनिवार को पूरे दिन निर्बाध रूप कार्य हुआ। इसकी पुष्टि सहकारिता विभाग के सहायक विकास अधिकारी लाल सिंह ने भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें