फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आई फ्लू थमा तो अब बुखार तपाने लगा

Tue, 29 Aug 2023 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी लम्बी लाइन । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बारिश से पारा लुढ़कने पर जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या कम हो गई थी। आई फ्लू भी थमने लगा था। ओपीडी में मरीजों की संख्या 1800-2000 से घटकर एक हजार के अंदर आकर ठहर गई थी। अब तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी बढ़ने पर लोगों को बुखार तपाने लगा है। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। सोमवार को ओपीडी बढ़कर 16 सौ तक पहुंच गई।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह तीन दिन हुई बारिश से मौसम काफी अच्छा हो गया था। रात के समय लोगों को ठंड का एहसास होने लगा था। मौसम ठंडा होने के कारण बीमारी भी कम हुई थी। इसके चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या एकाएक घट गई थी। दो हजार की ओपीडी महज एक हजार के अंदर सिमट गई थी। अब जब बारिश थमी तो तापमान में बढोत्तरी हो गई। ऐसे में तेज धूप और उमस ने बीमारी फिर बढ़ा दी है।
तापमान में वृद्धि होने से इस समय लोग बुखार के अलावा अन्य मौसमी बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। इससे एक बार फिर जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को ओपीडी बढ़कर 16 सौ हो गई। इसके चलते पर्चा कांउटर, दवा वितरण खिड़की और चिकित्सकों के चैंबर के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। दो बजे तक मरीजों की लाइन देखी गई।
विज्ञापन

00
ओपीडी की स्थिति
21 अगस्त को 1005
22 अगस्त को 1027
23 अगस्त को 698
24 अगस्त को 1371
25 अगस्त को 1400
26 अगस्त को 1241
28 अगस्त को 1600
00
रोगियों की भीड़ बढ़ी तो गार्ड को बुलाना पड़ाजिला अस्पताल में मात्र एक फिजिशियन डाॅ. रमाकांत सागर हैं। उनके पास सोमवार को मरीजों की खासी भीड़ रही। कक्ष के बाहर से मुख्य गेट तक मरीज लाइन लगाकर खड़े रहे। इससे वहां अव्यवस्था हावा हो गई। इस पर गार्ड को बुलाया गया। गार्ड ने कक्ष के गेट पर खड़े होकर लोगों की लाइन में लगाकर व्यवस्था ठीक कराई।
00
वर्तमान में बुखार के काफी मरीज आ रहे है। यह मौसमी बीमारी है। इसके अलावा दाद, खुजली और अन्य बीमारी से ग्रसित मरीज भी आ रहे हैं। बारिश के बाद तेज धूप निकलने से मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। - डॉ. रमाकांत सागर, वरिष्ठ फिजिशियन

जिला चिकित्सालय में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी लम्बी लाइन । संवाद

जिला चिकित्सालय में चिकित्सक कक्ष के बाहर लगी लम्बी लाइन । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें