फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पत्रावली आईं तो लग गया स्टाफ की कमी का ग्रहण

विज्ञापन
पीलीभीत कलक्ट्रेट ​स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय।संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। बरेली-सितारगंज हाईवे की भूमि अधिग्रहण की पत्रावली वापस आने के बाद अब एसएएलओ कार्यालय में स्टाफ की कमी का ग्रहण लग गया है। कार्य में लगे एक अमीन और लेखपाल के प्रशिक्षण में जाने के बाद यहां पर मात्र एक कर्मी शेष बचा है। ऐसे में भूमि अध्याप्ति अधिकारी ने डीएम से स्टॉफ की मांग की है।
विज्ञापन

बरेली-सितारगंज हाईवे के भू अधिग्रहण के मामले में घपलेबाजी उजागर होने के बाद यहां से मुआवजा पत्रावलियों को बरेली में मंगवा लिया गया था। वहां पर जांच पड़ताल के बाद पत्रावलियां शुक्रवार को वापस भेजी गईं थी। जांच के बाद कुछ किसानों के मुआवजा की राह तो आसान हो गई लेकिन अन्य किसानों की जमीनों के अधिग्रहण में स्टाफ की कमी रोड़ा बन गई।
यहां पर पहले इस कार्य में लगे एक अमीन और एक लेखपाल को तीन माह के प्रशिक्षण के लिए भेज दिया गया। ऐसे में यहां पर मात्र एक लिपिक ही शेष बचा।
ऐसे में कार्य प्रभावित होने लगा। कार्य को गति देने के लिए अब भूमि अध्याप्ति अधिकारी ने डीएम से स्टाफ उपलब्ध कराने की मांग की है। कहा है कि स्टाफ मिल जाए तो काम तेजी के साथ आगे बढ़ाया जा सके। दो अमीनों, लेखपाल, कंप्यूटर आपरेटर और एकाउंटेंट की मांग की गई है। भूमि अध्याप्ति अधिकारी विजय वर्धन तोमर ने बताया कि स्टाफ की कमी है। जिलाधिकारी से इस बावत बात की गई है। स्टाफ मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें