फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: परीक्षा समाप्त हुई तो लड़खड़ाई यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
रेलवे जंक्शन के बाहर तैनात रही पुलिस । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। पुलिस भर्ती परीक्षा की पहली पाली की परीक्षा समाप्त हुई तो शहर की यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई। डिग्री कॉलेज चौराहा, नौगवां, गोहनिया व असम चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। रोडवेज बसें न मिलने पर अभ्यर्थियों ने निजी वाहनों का सहारा लिया। अधिकतर अभ्यर्थी लोकल होने के कारण अफरातफरी का माहौल नहीं दिखा। पहले दिन दोनों पालियों में 271 अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन




शनिवार को जिले के 10 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा कराई गई। इसमें नौ परीक्षा केंद्र शहर और एक बीसलपुर में बनाया गया था। दोनों पालियों में 4560-4560 को मिलाकर 9120 अभ्यार्थियों को भाग लेना था।
सुबह छह बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया। कुछ को केंद्र को ढूंढने में मशक्कत भी करनी पड़ी। सुबह आठ बजे गेट पर जांच के बाद अभ्यार्थियों को प्रवेश दिया जाने लगा। पहली पाली में 4560 के सापेक्ष 4412 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली में 4437 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान डीएम संजय कुमार सिंह व एसपी अतुल शर्मा ने कई परीक्षा केंद्रों का मुआयना किया।
विज्ञापन


भड़के सीओ सिटी, कर्मचारियों को जमकर सुनाई
परीक्षा को लेकर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी भ्रमण पर रहे। इस दौरान सुबह की पाली में जीजीआईसी में तैनात महिला दरोगा को गेट पर की जा रही चेकिंग में सतर्कता न बरतने पर जमकर सुनाई। बाद में रामा इंटर कॉलेज के गेट पर पहुंचने पर वहां मौजूद कर्मचारियों की गलती दिखने पर फटकार लगाई।

रेलवे जंक्शन के बाहर तैनात रही पुलिस । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें