बरखेड़ा। हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रहे मकान और दुकानोंं को मंगलवार को लोगों ने खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया। कस्बे में पूरे दिन दुकानदार व सड़क किनारे बने घरों के स्वामी अवैध निर्माण तोड़ते नजर आए।
सोमवार को अतिक्रमण हटाने गई टीम का व्यापारियों ने विरोध किया था। बैठक के बाद प्रशासन ने दो दिन का समय दिया था। इसके बाद मंगलवार को ज्यादातर लोग अपनी दुकानें व घर खुद ही तोड़ते नजर आए। पूरे दिन कस्बे में अफरा-तफरी का माहौल रहा। दुकानों से लोग सामान निकालकर दूसरी जगह पहुंचाते दिखे। यहां बता दें कि बीसलपुर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर पूर्व में ही जद में आए अतिक्रमण को चिह्ति कर उसपर निशान लगा दिया गया था।