फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जहानाबाद में नल में करंट उतरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। मोहल्ला मिश्रण टोला मेंं सब्जी धोते समय अचानक नल में करंट उतर आया। इससे महिला नल से चिपक गई। परिजन महिला को डॉक्टरों के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


मोहल्ला मिश्रण टोला निवासी कृष्णपाल की पत्नी कमलेश (22) रविवार की शाम खाना बनाने के लिए नल पर सब्जी धो रही थी। अचानक करंट उतर आने से वह नल से चिपक गई। उस समय घर के अन्य सदस्य मवेशियों के लिए मशीन से चारा काट रहे थे। चीखने की आवाज सुनकर परिजन नल के पास पहुंचे। जैसे-तैसे कमलेश को नल से अलग कर डॉक्टर के पास ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कमलेश की मौत की सूचना उसके मायके वालों को दी गई। उन्होंने बताया कि नल के पास मोटर लगी हुई है। मोटर का खुला तार कहीं से नल से छू गया, जिससे नल में करंट उतर आया। विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। मायके वाले इस बात पर अड़ गए की शव का अंतिम संस्कार तभी किया जाएगा जब ससुराल वाले दहेज लौटा देंगे। दोनों पक्षों के लोगों में बैठकर इस बात पर सहमति बन गई कि दहेज का सारा सामान लड़की वालों को लौटा दिया जाएगा। इसके बाद विवाहिता के शव का दाह संस्कार हो सका। विवाहिता की दो साल पहले शादी हुई थी। उसका तीन माह का बेटा है, जो अब पिता के पास ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें