फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गेहूं खरीद आज से, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनाए गए हैं 145 केंद्र, कांटे पहुंचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। जिले में 145 केंद्रों पर शुक्रवार से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी। खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डिप्टी आरएमओ ने बृहस्पतिवार को केंद्रों का निरीक्षण किया। तय मानक के अनुसार खरीद करने के निर्देश केंद्र प्रभारियों को दिए गए हैं।
गेहूं खरीद के लिए बृहस्पतिवार को सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं। जिले में अलग-अलग एजेंसी के 145 क्रय केंद्र खोले गए हैं। खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण भी किया जा रहा है। केंद्रों पर कांटों के साथ ही किसानों के बैठने के लिए कुर्सी आदि का प्रबंध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक 42 सौ किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है। इस बार खरीद में नई व्यवस्था भी की गई हैं। अब बटाईदार भी केंद्रों पर गेहूं बेच सकेंगे। उतराई और छनाई की धनराशि भी किसानों के खाते में भेजी जाएगी। डिप्टी आरएमओ वीके शुक्ला ने बताया कि व्यवस्थाओं को पूरा करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें