फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद : बुधवार को भी नहीं खुला खाता

विज्ञापन
विज्ञापन
इंतजार करते है केंद्र प्रभारी, नहीं पहुंचे किसान, अब गांव-गांव जाने की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। गेहूं खरीद के लिए खोले गए सरकारी क्रय केंद्र शोपीस बनकर रह गए हैं। मंगलवार को किसी भी केंद्र पर खरीद नहीं हो सकी थी तो बुधवार को भी केंद्रों पर यही स्थिति रही। ऐसे में केंद्र प्रभारी किसानों का इंतजार ही करते रहे।
गेहूं का बाजार भाव अधिक होने के कारण दो दिनों से क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। मंगलवार को जिले के किसी भी केंद्र पर गेहूं की खरीद नहीं हो सकी थी तो बुधवार को भी सभी 130 गेहूं क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। किसी भी केंद्र पर एक दाने की खरीद नहीं हो सकी। इसके विपरीत मंडी समिति में हो रही गेहूं की नीलामी केंद्रों को मुंह चिढ़ाती रही।
विज्ञापन

यहां बता दें मंगलवार को तो मंडी में 8000 क्विंटल गेहूं की आवक हुई थी पर सरकारी मूल्य 2125 से अधिक दाम मंडी मिलने के कारण किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों की ओर रुख नहीं किया था।
00
सरकारी आंकड़ा बढ़ाने को गांवों में घूमेंगे अधिकारी
सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों के नहीं पहुंचने से शासन की मंशा के अनुरूप गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है। ऐसे में अब प्रशासन नई रणनीति पर विचार कर रहा है। इसके तहत गांवों में कोटेदारों, पंचायत सचिवों और लेखपालों के सहयोग से किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा। बाद में इसे सीधे डिपो पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन

00
लगातार दो दिनों से सरकारी केंद्रों पर खरीद नहीं हो पा रही है। इसको लेकर अब गांवों में जाकर गेहूं की खरीद की जाएगी। यही नहीं किसानों को फोनकर भी बुलाया जाएगा ।
- विजय कुमार शुक्ला, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें