फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गेहूं की खरीद 15 से, तीन हजार किसानों का हो चुका पंजीकरण

विज्ञापन
तहसील में लगाया गया गेंहू रजिस्ट्रेशन कैंप । स्रोत - खाघ विभाग
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में 15 मार्च से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू की जाएगी। इसके लिए अब तक 124 क्रय केंद्रों को मंजूरी दी जा चुकी है। इधर अधिक से अधिक किसानों को सरकारी भाव का लाभ देने के लिए मंडियों में शिविर लगाकर पंजीकरण किया जा रहा है। अब तक 3000 किसानों का पंजीकरण हो चुका है।
विज्ञापन

इस बार जिले में 15 मार्च से गेहूं की खरीद के आदेश किए गए हैं। किसानों के पंजीकरण पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए किसान किसी भी कैफे पर जाकर पंजीकरण करा सकता है। सुविधा के लिए हर मंडी में अलग से विभाग की ओर से शिविर भी लगाए जा रहे है। यहां पर किसान आकर अपना पंजीकरण करा सकते है।
डिप्टी आरएमओ वीके शुक्ला ने बताया कि 15 मार्च से खरीद शुरू की जाएगी। अब तक 3000 हजार किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है, जबकि पिछली बार 2100 का ही पंजीकरण हो सका था।
विज्ञापन


गेहूं बिक्री के लिए पंजीकरण शिविर शुरू

पूरनपुर। केंद्रों पर गेहूं की बिक्री के लिए किसानों के पंजीकरण शुरू कर दिए गए हैं। मंडी समिति सचिव सर्वेश शुक्ला ने बताया कि मंडी समिति परिसर में पंजीकरण शिविर लगाया गया है। शिविर में किसान गेहूं बिक्री के लिए निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें