सभी तहसीलों के लिए जारी किया गया दूरभाष नंबर
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। गेहूूं खरीद से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। कंट्रोल रूम के प्रभारी के रूप में डिप्टी कलेक्टर अमित कुमार को नामित किया गया है।
तहसील पीलीभीत, पूरनपुर, बीसलपुर, कलीनगर, अमरिया के लिए 05882-257733 फोन नंबर जारी किया गया है। कंट्रोल रूम सुबह 9 से सायं 6 बजे तक क्रियाशील रहेगा। कंट्रोल रूम में गेहूं खरीद से संबंधित आने वाली शिकायतों में शिकायतकर्ता का नाम, पता, मोबाइल नंबर दर्ज किया जाएगा। गेहूूं क्रय केंद्र का नाम, पता भी दर्ज किया जाएगा।
ड्यूटी पर लगे अधिकारी/कर्मचारी द्वारा गेहूूं क्रय एजेंसी के जिला प्रबन्धक व उप जिलाधिकारी को शिकायत के निस्तारण के लिए फोन पर शिकायत दर्ज कराई जाएगी। हर एक घंटे में जिला प्रबंधक से निस्तारण आख्या लेकर पंजीकरण में दर्ज किया जाएगा।
00
दो शिफ्ट में कार्य करेंगे कर्मचारी
कंट्रोल रूम के लिए अलग-अलग विभाग के कर्मियों को लगाया गया है। इसमें कर्मियों को सुबह 9 बजे से 1:30 बजे और इसके बाद 1:30 बजे से शाम 6 बजे तक मौजूद रहना होगा। इन दोनों शिफ्टों में किसान अपनी समस्याओं को दर्ज करा सकेंगे।