फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान राम की उपासना से ही होगा कल्याण : घट घट वासी

विज्ञापन
बीसलपुर के रामलीला मैदान पर प्रवचन देते घट-घट वासी । संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। घट घट वासी ने आज यहां कहा कि सभी लोग भगवान राम की उपासना करें। इसी में उनका कल्याण है।
विज्ञापन

घट घट वासी ने मंगलवार को रामलीला मैदान पर तीसरे दिन प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान भाव के भूखे होते हैं। जो लोग निस्वार्थ भाव से भगवान की शरण में जाते हैं, उन्हें अपने गले से लगा लेते हैं। भगवान ऐसे लोगों की सारी मनोकामनाएं जरा देर में पूरी कर देते हैं।
उन्होेंने कहा कि इंसान मानव तन पाने के बाद क्षणिक लाभ के लिए कुसंगति और गलत कार्यों में फंस जाता है। इसके बाद जब उसे कष्ट होने लगता है, तब वह भगवान की कृपा पाने के लिए दरदर भटकता है। दुखी हालत में इंसान भगवान को 56 भोग तक लगाने का प्रयास करता है,जबकि भगवान से निस्वार्थ प्रेम और भक्ति जीवन को सार्थक बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि इंसान दुनियादारी में फंसकर भगवान के अलावा माता पिता को भी भूल जाता है। संपत्ति जुटाने में लग जाता है। ऐसे में वह अपने सौभाग्य को दुर्भाग्य में बदल देता है।

बीसलपुर के रामलीला मैदान पर प्रवचन देते घट-घट वासी । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें