फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दूसरे दलों को छोड़कर भाजपा में आए लोगों का स्वागत

Wed, 14 Feb 2024 03:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर में भाजपा के समारोह में मौजूद विघायक व पदा​धिकारी । स्रोत - विघायक
विज्ञापन
पूरनपुर। भाजपा के मिलन समारोह में दूसरी पार्टियाें को छोड़कर आए लोगों का पूरनपुर विधायक व जिलाध्यक्ष ने पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सपा, बसपा व अन्य पार्टियों के करीब 400 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन

एक बरातघर में हुए कार्यक्रम में विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि कुशल नेतृत्व के चलते भाजपा में अनुशासन, सभी को समान सम्मान मिल रहा है। लाभकारी योजनाओं का लाभ सबका साथ, सबका विकास के तहत दिया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा के लगातार बढ़ रहे जनाधार पर अन्य पार्टियों मेंं बौखलाहट मची हुई है। पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग भाजपा में शामिल हो रहे है। जिनको सम्मान मिल रहा है।
उत्तराखंड के पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को समान अधिकार है। जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, नगराध्यक्ष हर्ष प्रधान आदि ने विचार रखे। संचालन महादेव गाइन ने किया। डॉ. तेजबहादुर सिंह तेजू, कौशल वाजपेई, मुनेंद्र पाल सागर, नितिन दीक्षित आदि प्रमुख लोग थे। सपा, बसपा सहित अन्य पार्टियों के करीब 400 लोगों ने दूसरी पार्टियों को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें