पीलीभीत। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेल प्रशासन की ओर से साप्ताहिक गाड़ी संख्या 05060-05059 का संचालन लालकुआं तक किया जाएगा। यह गाड़ी 15 मई से सात फेरों के लिए संचालित होगी। गाड़ी संख्या 05060 लालकुआं से 15 मई से 26 जून और गाड़ी संख्या 05059 कोलकाता से 17 मई से 28 जून तक संचालित होगी। यह गाड़ी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी है। यह जानकारी इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने दी है। संवाद