जिले में शुक्रवार को पारा लुढ़क कर अधिकतम 15.07 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 5.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह से लेकर देर सायं तक कोहरे की फुहार ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। वहीं पूरे दिन धूप न निकलने से लोग कंपकंपाते नजर आए। स्कूली बच्चे भी ठिुठरते हुए स्कूल आते जाते देखे गए। बाजार में भी भीड़ कम दिखी। रेलवे स्टेशन बस स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों पर सन्नाटे जैसी स्थिति बनी हुई थी। ठंड के प्रकोप के चलते बुजुर्गों को भी खासी दिक्कत हुई और वे दिनभर घर से नहीं निकल सके। रिक्शाचालक भी ठिठुरते रहे। बाइक सवारों को भी काफी दिक्कत हुई। पूरे दिन लोग गर्म कपड़ों में ढके होने के बाद भी लोग ठंड से कांपते रहे। शाम होते ही ठंड का प्रकोप बढ़ता देख दुकानदार भी जल्दी दुकानें बंद कर घर चले गए।