फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: तराई में दो डिग्री और लुढ़का पारा, रात में बढ़ी ठिठुरन

Wed, 26 Nov 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। तराई के जिले के तापमान में दो डिग्री की और गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा के चलते तापमान में अब लगातार गिरावट आ रही है। पिछले सप्ताह तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के पार पहुंच गया था, लेकिन बाद में इसमें गिरावट आने लगी। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.8 एवं न्यूनतम 8.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गत दिवस अधिकतम तापमान 24.1 और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। उन्होंने बताया कि पछुआ हवा के चलते तापमान में गिरावट आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें