फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नौगवां अंडरपास में भरा पानी, आवागमन में दिक्कत

विज्ञापन
नौगवां अंडरपास का हाल। संवाद
विज्ञापन
फोटो 36
विज्ञापन

पीलीभीत। शहर के नौगवां अंडरपास के नीचे जलभराव होने से राहगीरों को इन दिनों आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद अंडरपास के नीचे सड़क पर पानी जमा हो गया है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। कई वाहन चालक पानी से बचने के लिए फ्लाइओवर का लंबा रास्ता पकड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के बाद यहां अक्सर पानी भर जाता है। इससे राहगीरों के साथ आसपास के दुकानदारों को भी परेशानी होती है। लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय में जलनिकासी की व्यवस्था कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें