पूरनपुर। शारदा नदी पर बने पैंटून पुल के आगे जलभराव होने से बसों का संचालन सोमवार को ठप रहा। छोटे वाहन फंस-फंस कर निकलते रहे। बसों का संचालन बंद होने से शारदा नदी के पार के तहसील मुख्यालय आवागमन में लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ी।
रविवार दोपहर से नदी का जलस्तर बढ़ने पर नदी का पानी पैंटून पुल के आगे बहने लगा। इससे वाहन सवारों को आवगामन में असुविधा हुई। दूसरे दिन भी पुल के आगे जलभराव रहने से बसों का संचालन पूरी तरह बंद रहा। छोटे वाहन फंस-फंस कर निकलते रहे। पूरनपुर, टाटरगंज बस यूनियन के प्रबंधक लियाकत हुसैन ने बताया कि पुल के आगे जलभराव समाप्त होने पर ही बसों का संचालन हो सकेगा।