गांव चंदिया हजारा के पास शारदा नदी में उतारा गया मड पंप।स्रोत:ग्रामीण
पूरनपुर। शारदा नदी का जलस्तर कम होने से गांव चंदिया हजारा में आबादी क्षेत्र में जलभराव समाप्त हो गया। क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मत के लिए बुधवार को मड पंप (नदी से रेत निकालने वाली मशीन) को नदी में उतारा गया। वहीं, खिरकिया बरगदिया, ढक्काचांट की मुख्य सड़क पर हुए जलभराव को लेकर एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला ने निरीक्षण किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को क्षतिग्रस्त हुई सड़क को सही कराने को निर्देश दिए हैं।
हालांकि, नदी किनारे के खेतों में अभी भी जलभराव है। नदी का जलस्तर बढ़ा होने के चलते तटबंध की मरम्मत ठीक ढंग से नहीं हो पा रही थी। नदी किनारे दलदल होने के चलते रेत के कट्टे ले जाने में असुविधा हो रही थी। इसको लेकर बुधवार को नदी में मड पंप उतारा गया।
बुधवार को निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम राजेश कुमार शुुक्ला ट्रैक्टर पर सवार होकर मुख्य सड़क तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि जलभराव होने के चलते सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त मिली। इसे ठीक कराने के निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को दिए गए हैं।
गांव चंदिया हजारा के पास शारदा नदी में उतारा गया मड पंप।स्रोत:ग्रामीण