फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बारिश में जलभराव बना मुसीबत, सिल्ट फिर नाले में समाई

Sun, 02 Jul 2023 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। शनिवार को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। बारिश से मौसम सुहाना बना रहा। महज चार घंटे की बारिश से शहर में कुछ स्थानों पर जलभराव हो गया, लेकिन नगर पंचायत नौंगवा पकड़िया में हालत बदतर हो गए। एक दिन पहले ही नाले की सफाई कर निकाली गई सिल्ट बारिश में फिर नाले में समा गई।
विज्ञापन

बारिश के दौरान शहर में सबसे खराब स्थिति बनी रहती थी। शनिवार को जब मानसून की पहली बारिश हुई तो पहले की अपेक्षा लोगों को कुछ राहत मिली। कुछ ही हिस्सों में पानी भरने की समस्या सामने आई। शहर के गौहनिया चौराहा, दूधिया मंदिर रोड, टनकपुर हाईवे, गल्ला मंडी, मोहल्ला तखान, चूड़ी वाली गली आदि जगहों पर पानी भरा लेकिन जल्द ही निकल गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली।

बदतर हो गई नौगवां पकिड़या की हालत
फोटो 54 व 55
शहर से सटी नगर पंचायत नौगवां पकड़िया में पहली बारिश में ही लोगों को मुसीबतों से जूझना पड़ा। यहां असम रोड से मिलने वाली सड़क पर पानी भरा रहा। यही नहीं मंडी समिति गेट के सामने सड़क किनारे फुटपाथ पर पानी भर जाने से लोग पैदल नहीं निकल सके। इसके अलावा हाईवे किनारे भी हाल रहा। मौसम विभाग की ओर से बारिश का अलर्ट जारी होने के बावजूद नगर पंचायत के जिम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

00
नाले की सफाई पर फिर गया पानी
फोटो 56
मंडी समिति में पानी भरने की आशंका को देखते हुए नगर पंचायत की ओर से मंडी के बाहर के नाले को शुक्रवार को साफ कराया गया था। सफाई के बाद सिल्ट नाले के किनारे ही जमा कर दी गई। इसे शाम तक नहीं हटाया गया। शनिवार को हुई बारिश से सिल्ट फिर से नाले में समा गई। इससे नाले की सफाई के लिए की गई मेहनत पर पानी फिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें