फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पूरनपुर में कई स्थानों पर जलभराव

विज्ञापन
पूरनपुर के कलीनगर मार्ग पर जलभराव से निकलते राहगीर।संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। झमाझम बारिश के चलते ब्लाॅक कार्यालय, विद्युत सब स्टेशन, जायसवाल कॉलोनी, धानुकों वाली गौटिया, पूरनपुर देहात में हबीबगंज गौटिया, रजागंज देहात के अलावा सड़कों, गलियों में पानी भरा रहा।
विज्ञापन

मोहल्ला जायसवाल कॉलोनी/ बमनपुरी में स्थित नगर पालिका के गोआश्रय केंद्र में तीन फुट तक पानी भरने पर पशुओं को पीलीभीत रोड स्थित एक खाली पड़ी राइस मिल में शिफ्ट किया गया। हबीबगंज में जलभराव के विरोध में ग्रामीण एकत्र होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। महिलाओं ने तहसीलदार वीरेंद्र कुमार को ज्ञापन देकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
जायसवाल कॉलोनी में नगर से पीलीभीत रोड को जाने वाले रास्ते से जलभराव होने से राहगीरों को आवागमन में काफी असुविधा हुई। कलीनगर मार्ग पर करीब पौन किलोमीटर तक पानी का बहाव होने से आवागमन में दिक्कत आई। खंड विकास कार्यालय में भरे पानी को पंपिंग सेट से निकलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें